फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The water level of Gaula river reached 64 cusecs.

Nainital News: गौला नदी का जलस्तर 64 क्यूसेक पहुंचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
The water level of Gaula river reached 64 cusecs.
हल्द्वानी। भीषण गर्मी में गौला नदी लगातार सूख रही है। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 64 क्यूसेक दर्ज किया गया। जलस्तर कम होने से सिंचाई का संकट गहरा गया है। ऐसे में नहरों के अंतिम छोर के इलाकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। माना जा रहा है कि बैराज का जलस्तर गिरने का कारण बारिश का न होना है।
विज्ञापन


दरअसल, गौला नदी से 30 क्यूसेक पानी शीशमहल फिल्टर प्लांट के लिए छोड़ा जाता है। इसके बाद शेष बचे 34 क्यूसेक पानी को रोस्टर के हिसाब से नहरों में छोड़ा जा रहा है लेकिन, ये पानी नहरों के अंतिम छोर के इलाकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन इलाकों में है, जहां सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




पिछले 10 वर्षों में 16 मई को गौला का जल स्तर

वर्ष जल स्तर

2024 64 क्यूसेक
2023 130 क्यूसेक

2022 135 क्यूसेक
2021 103 क्यूसेक
2020 309 क्यूसेक

2019 80 क्यूसेक

2018 54 क्यूसेक
2017 50 क्यूसेक

2016 78 क्यूसेक
2015 190 क्यूसेक





गौला नदी का जलस्तर 64 क्यूसेक दर्ज किया गया है। 30 क्यूसेक पानी जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को जबकि शेष पानी नहरों में रोस्टर के हिसाब से छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज तिवारी, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed