{"_id":"5157e08c77cf732bc86f4371555316c2","slug":"forced-marriage-unhappy-young-woman-jumps-from-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती शादी कराने से नाखुश युवती गाड़ी से कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती शादी कराने से नाखुश युवती गाड़ी से कूदी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 25 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
जबरदस्ती शादी कराने से नाखुश युवती रविवार शाम बरेली रोड पर एक गाड़ी से कूदकर कोतवाली पहुंची। यहां उसने बताया कि उसके पिता मथुरा के युवक से जबरदस्ती उसकी शादी कराना चाहते है। पुुलिस युवती की बातों पर यकीन नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की हरकत से उसके माता-पिता परेशान हैं। महिला पुलिस की सेल युवती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि कोतवाली आई युवती परवड़ा सुंदरखाल रामनगर की रहने वाली है। महिला पुलिस ने उसके मोबाइल को जांच की तो पाया कि उसने धारी में पढ़ने वाले एक छात्र को बुलाने के लिए फोन किया था। छात्र ने बताया कि वह खुद को एमबीपीजी कालेज की छात्रा होने का दावा कर रही थी। सात माह पहले भी पुलिस युवती को उसके पिता के साथ एक होटल से थाने में लाई थी।
विज्ञापन
पिता ने बताया था कि वह अपनी बेटी की शादी करना चाहता है, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं है। रविवार को जब एसएसआई ने उसकी मां को युवती के बारे में बताया तो माता-पिता ने सोमवार को आने के लिए कहा है। पता चला कि वह घर से दो बार भाग चुकी है। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी का कहना है कि युवती की बातें अविश्वसनीय लग रही है।
विज्ञापन