फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Enticing presentation on Republic Day

धूमधाम से मनाया गया 67वां गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Thu, 28 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Enticing presentation on Republic Day

 गणतंत्र दिवस के मौके पर सरोवर नगरी में स्कूली बच्चों और लोगों ने प्रभातफेरी निकाली। आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त एएस नयाल व कलेक्ट्रेट में डीएम दीपक रावत ने ध्वजारोहरण किया।

विज्ञापन


 डीएम, एडीएम आरडी पालीवाल, बीएल फिरमाल व एसडीएम शिवचरण द्विवेदी ने तल्लीताल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मूर्ति, डा. भीमराव अंबेडकर, शहीद मेजर राजेश अधिकारी व मल्लीताल में भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की  मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


मल्लीताल फ्लैट्स मे सार्वजनिक ध्वजारोहरण वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ हल्द्वानी की सीपीयू को विशिष्ट सेवा के  लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, विधायक सरिता आर्या, पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व दर्जा मंत्री डा. रमेश पांडे, मंडलायुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल, डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ ललित मोहन रयाल आदि मौजूद थे।

हाईकोर्ट स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में शासकीय अधिवक्ता केएस रौतेला ने, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ और राष्ट्रीय श्रमजीवी मोर्चा की ओर से संसदीय सचिव सरिता आर्या व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण और केएल आर्या ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। जिला सूचना कार्यालय में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी हंसी रावत ने ध्वजारोहण किया।

भीमताल। गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां विकास भवन में सीडीओ ललित मोहन रयाल ने, ब्लाक में खंड विकास अधिकारी दिनेश दिगारी ने, नगर पंचायत में चैयरमैन राजेश नेगी ने, थाने में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने, सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डा. सुधीर सिंह कन्याल ने, डायट में प्राचार्य जीसी वार्ष्णेय ने, ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्याय में डीन प्रो.आरसीएस मेहता ने, जीआईसी नौकुचियाताल में प्रधानाचार्य रतिंद्र कुमार पाल ने, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रानीबाग में संकुल प्रभारी खष्टी जोशी ने, ग्रामसभा चौपड़ा में बीडीसी सदस्या भगवती सुयाल ने ध्वजारोहण किया।

पतलोट। राइंका पतलोट में प्रधाचार्य मूल चंद्र पटेल ने, राइंका पश्या में प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र ओझा ने, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डा. संजय त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।


गरमपानी। गरमपानी और आसपास के क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों व एनसीसी कैडेटों ने प्रभातफेरी निकाली। तहसील में एसडीएम दयानंद सरस्वती ने, राइंका में प्रधानाचार्य राधेश्याम मेल कानी, स्कालर्स होम में हेम चंद्र लोहनी, शिशु मंदिर में खीम सिंह बिष्ट, राइंका लोहाली में रामनारायण तिवारी, सीएचसी में डा. सतीश पंत ने और चौकी खैरना में एसआई दलीप सिंह ने ध्वजारोहण किया।

भवाली। नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट ने, कोतवाली में कमल राम आर्या ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed