Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Night travel on the Kainchi Dham route is risky—there are neither reflectors nor radium lights

हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर रात का सफर जोखिम भरा, न रिफ्लेक्टर न रेडियम लाइट; सुरक्षा के दावे बेअसर

Sun, 01 Nov 2026 11:30 AM IST
गायत्री जोशी समीर बिसारिया
समीर बिसारिया Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:30 AM IST
सार

 रानीबाग-भीमताल मार्ग पर रात में वाहन चालकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सड़क के तीखे मोड़ों और संकरे हिस्सों पर न रेडियम लाइट हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार रात 2:30 बजे मार्ग का जायजा लिया तो सड़क सुरक्षा के इंतजामों की हकीकत सामने आई।

विज्ञापन
Night travel on the Kainchi Dham route is risky—there are neither reflectors nor radium lights
रानीबाग, भीमताल मार्ग में लसा ट्रैफिक मिरर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची धाम जाने वाले रानीबाग-भीमताल मार्ग पर रात का सफर खतरे से खाली नहीं है। सड़क के तीखे मोड़ों से लेकर संकरे हिस्सों तक न रेडियम है और न रिफ्लेक्टर। ऐसे में रात के अंधेरे और सर्दियों में छाने वाले कोहरे के बीच वाहन चालकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार देर रात करीब 2ः30 बजे जब इसकी पड़ताल की तब हकीकत सामने आई।

विज्ञापन

रानीबाग-भीमताल मार्ग पर सड़क सुरक्षा के इंतजामों की हकीकत डराने वाली है। रानीबाग-भीमताल मार्ग में पुल से आगे कई हेयर पिन बैंड और बॉटलनेक ऐसे हैं, जहां मोड़ की पहचान कराने के लिए न रेडियम लाइट लगी है और न रिफ्लेक्टर। सलड़ी के बाद स्थिति और गंभीर है। वाहन चालकों को अंधेरे में अंदाजे से मोड़ काटने पड़ रहे हैं। हैरानी यह है कि जिन स्थानों पर पहले रिफ्लेक्टर लगाए गए थे, वहां भी अब उनकी चमक गायब हो चुकी है। कई जगह पैराफिट की आड़ में लगे रिफ्लेक्टर इतने पुराने और धुंधले हो चुके हैं कि रात में दिखाई तक नहीं देते। कुछ स्थानों पर झाड़ियों ने इन्हें पूरी तरह ढक लिया है। वहीं, नई बनी सड़क पर सफेद पट्टी तक नहीं बनाई गई है। इससे सड़क की सीमा और मोड़ का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। यह स्थिति तब है जब जिले के बड़े अधिकारियों का आना-जाना इस मार्ग पर लगातार बहना रहता है।

विज्ञापन

रात में बढ़ रहा पर्यटकों का सफर

बीते दिनों कैंची धाम से लेकर वहां पहुंचने वाले रास्तों तक पर जाम की जो तस्वीर देशभर में गई उसके बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने कैंची धाम न आने तक की बात कही थी। हालांकि उसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया। वहीं अब पर्यटकों ने जाम से बचने के लिए रात का सफर शुरू कर दिया है। वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग रात 12 बजे सुबह पांच बजे के बीच में यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा के अधूरे इंतजाम खतरे की घंटी बजा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ हुए ट्रैफिक मिरर

रानीबाग-भीमताल रोड में पुल के बाद से भीमताल तक बीच तीन-चार स्थानों पर ट्रैफिक मिरर (ब्लाइंड स्पॉट मिरर) पूर्व से लगे हुए हैं, लेकिन अब वह इस्तेमाल की हालत में ही नहीं हैं। कहीं कोई मिरर गलत दिशा में मुड़ा हुआ है तो कोई इतना गंदा हो चुका है कि उसका इस्तेमाल होना न होना बराबर है।

रानीबाग-भीमताल रोड में अभी सुधार कार्य के साथ साथ डामरीकरण कराया जा रहा है। डामरीकरण पूरा होने के बाद सड़क के दोनों ओर व्हाइट लाइन डलवाई जाएगी। इसके अलावा सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चिह्नित स्थानों पर रिफ्लेक्टर, रेडियम लाइट और साइन बोर्ड लगाने का काम भी कराया जाएगा।-पीएस बृजवाल मुख्य अभियंता लोनिवि



हम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस मार्ग के लिए रिफ्लेक्टर, रेडियम लाइट और ट्रेफिक मिरर लगवाने का सुझाव दे चुके हैं। चूंकि यह सड़क लोनिवि के पास है लिहाजा इस व्यवस्था को लोनिवि ही कराएगी।- डा. जगदीश चंद्र एसपी ट्रैफिक नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed