फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The police officer's car occupied

शराबी चालक ने पुलिस अफसर की कार ठोकी

Mon, 04 May 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 04 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

नशे में धुत सफारी कार सवार ने एक पुलिस अधिकारी की कार में टक्कर मार दी। इससे पहले कि कार चालक भागने का प्रयास करता यातायात पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में यातायात पुलिस ने आरोपी कार चालक का पांच सौ रुपए का चालान काटकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर एक पुलिस अधिकारी अपनी कार से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह कालाढूंगी चौराहे के पास पहुंचे तो अनियंत्रित सफारी कार (यूपी-16-यू-8593) के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब कार में सवार पुलिस अधिकारी ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


चौराहे में तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने सफारी कार चालक को रोक लिया। पुलिस के मुताबिक कार को उत्तर प्रदेश के धामपुर बिजनौर निवासी मो. आसिफ चला रहा था। वह नशे में धुत था। आसिफ ने बताया कि वह एक विवाह समारोह में शामिल होने आया है। आसिफ के माफी मांगने पर टीआई नरेश चंद्र ने पांच सौ रुपए का चालान काटकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed