फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Friend of the murderer turned Arif

दोस्त ही निकला आरिफ का कातिल

Sun, 19 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Sun, 19 Apr 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Friend of the murderer turned Arif

बीते दिवस ठाकुरद्वारा के युवक को गोली मारकर छोटा हाथी लूटने वाले कातिल उसका ही दोस्त निकला, जिसने दो युवकों के साथ मिलकर युवक की हत्या की। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य हत्यारा अभी फरार है। वहीं 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 2500 रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी सेंथिल अबुदेई ने बताया कि आरिफ पुत्र वाजीर अहमद निवासी ठाकुरद्वारा की हत्या का खुलासा करने के लिए कोतवाल कैलाश पंवार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि हत्या ग्राम टांडा मल्लू के मो. सोनू उर्फ शानू एवं इसके दोस्त नाजिर ने की है।
विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस दोनों को हिम्मतपुर गेट के पास से गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कड़ी पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनका दोस्त हामिद ठाकुरद्वारा में रहता है। हामिद कुछ दिन पहले टांडा मल्लू आया था, जिसने बताया कि उसका एक दोस्त है जो आजकल नया टेंपो चला रहा है। वह उसकी हर बात मानता है जहां चलने को कहें वहां आ जाएगा, इसके बाद उसे मारकर जंगल में फेंक देंगे। छोटा हाथी वाहन को बेचकर जो पैसे मिलेंगे, आपस में बांट लेंगे। सोनू, नाजिर ने बताया कि हामिद ने टेंपो बिकने के बाद 30-30 हजार रुपए देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अप्रैल को हामिद टेंपो चालक अपने दोस्त आरिफ को लेकर हिम्मतपुर गेट के पास आ गया, जिसके बाद सोनू, नाजिर भी पहुंचे गये। एक-दूसरे से परिचय कराने के बाद सभी छोटा हाथी वाहन में बैठकर जंगल के अंदर चले गए, जहां पुल के पास आरिफ ने वाहन रोका। इसी बीच हामिद ने इशारा किया और नासिर ने आरिफ के गले में पीछे से गमछा डालकर पकड़ा और हामिद ने तमंचे से आरिफ की कनपटी पर गोली मार दी।

तीनों ने उसे उठाकर नीचे नहर में फेंक दिया। जिसके बाद तीनों छोटा वाहन हाथी लेकर मालधन की ओर निकल गए। आरोपियों ने बताया कि आरिफ की मौत के बाद उन्होंने मालधनचौड़ स्थित पापुलर के प्लांटेशन में छोटा हाथी लाक करके खड़ा कर दिया और चाबी लेकर घर आ गए, जबकि हामिद अपने घर ठाकुरद्वारा चला गया।


एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर छोटा हाथी (यूपी 21एएन-0122) को मालधन में पापुलर के जंगल से बरामद किया गया है। आरोपियों पर धारा 307 के अलावा अब 34/412 भादवि भी बढ़ा दी है। फरार हत्यारे की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed