फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देवनगर की खाई में मिले महिला और किशोरी के संग्दिध शव

देवनगर की खाई में मिले महिला और किशोरी के संग्दिध शव

Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
देवनगर की खाई में मिले महिला और किशोरी के संग्दिध शव
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भीमताल/धानाचूली (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और एक किशोरी की मृत्यु हो गई। उनके शव सोमवार शाम धारी ब्लॉक के देवनगर से तीन किमी दूर जंगल के देवनगर-अलचौना की 500 मीटर खाई में मिले। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। राजस्व पुलिस घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरने की आशंका जता रही है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटवारी हेम पलड़िया ने बताया कि सोमवार शाम ग्रामीणों ने उन्हें दो शव दिखने की सूचना दी। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला और किशोरी का शव खाई से बाहर निकाला। जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी ले जाया गया। राजस्व पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए शव नैनीताल भेजे जाएंगे। पटवारी ने बताया कि महिला की उम्र (34) और किशोरी की (14) साल के करीब होगी। दोनों के शरीर में गहरी चोट पहुंची है। मुंह में अधिक चोट आने से शवों की शिनाख्त में परेशानी हो रही है। एक, दो दिन पुराने दोनों शव स्थानीय महिलाओं के लग रहे हैं लेकिन देवनगर के ग्रामीण शवों की शिनाख्त नहीं कर सके। राजस्व पुलिस ने तहसील में किसी भी महिला और किशोरी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने से मना किया है।
विज्ञापन



खाई में मिला महिला और किशोरी का शव
देवनगर की खाई में मिले दोनों शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त
राजस्व पुलिस ने घास काटते समय खाई में गिरने की आशंका जताई
खाई में गिरने से दोनों के शरीर में गहरी चोट

ग्रामीणों ने जताई खाई में गिराने की आशंका
गुनियालेख के प्रधान संजय पांडे ने बताया दोनों शवों को गहरी खाई से निकालने में तीन घंटे लगे। बारिश और अंधेरा होने से शवों को खाई से निकलने में बेहद परेशानी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों और राजस्व पुलिस के सहयोग से शव निकाल लिए गए। उन्होंने दोनों को धक्का देकर खाई में फेंकने की आशंका जताई। इस दौरान पटवारी पूरन गुणवंत, रवि पांडे, जीवन चंद्र, त्रिलोचन, दीपक नानू, धर्मानंद, जीवन पौड़ियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed