फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अपहरण मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

अपहरण मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 07 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अपहरण मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र से एक युवक के अपहरण मामले में गिरफ्तार रानीखेत के चारों युवकों को पुलिस ने अल्मोड़ा न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एक दिन पूर्व पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों आरोपियों को यहां झंडा तिराहे से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया था। आरोपियों में पांडेकोटा गांव का ग्राम प्रधान और उसका भाई शामिल है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोमेश्वर क्षेत्र से कुछ रोज पूर्व विजय नयाल नामक युवक का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले की रिपोर्ट युवक के परिजनों ने सोमेश्वर थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पांडेकोट का प्रधान विमल बिष्ट, उसके भाई नीरज बिष्ट, अम्याड़ी निवासी भुवन पांडे और किलकोट गांव निवासी राकेश को नामजद किया गया था। चारों पर धारा 15:18, 364 ए:34 के तहत मुकदमा दर्ज था। इधर, सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर चारों को यहां झंडा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान निर्मल बिष्ट के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, विमल बिष्ट के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। चारों को मंगलवार की सुबह अल्मोड़ा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ 17:18 की धारा 25 के तहत आर्म्स एक्ट भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed