फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीसीटीवी फुटेज के सहारे पकड़ा गया चोर

सीसीटीवी फुटेज के सहारे पकड़ा गया चोर

Tue, 31 Jul 2018 02:10 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के सहारे पकड़ा गया चोर
सीसीटीवी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घंटे में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने 1732 रुपये नगद और बिजली बिल सहित अन्य कागजात बरामद किए। चोरों ने 29 जुलाई की रात लाइन नंबर 12 निवासी मो. आसिफ की दुकान का ताला तोड़ दिया था। चोर दुकान से 30 हजार रुपये चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांची। इस फुटेज से चोर का पता चल गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौला नदी के किनारे से लाइन नंबर 12 आजादनगर भैंस मार्केट निवासी मो. इरशाद को दबोच लिया। पहले आरोपी ऑटो चलाता था। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 1732 रुपये नगद और बिजली बिल बरामद किया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपी ने इसे पहला अपराध बताया है। पुलिस आरोपी इरशाद के बारे में जानकारियां जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed