{"_id":"5cd5dc73bdec22075c116614","slug":"61557519475-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओखलकांडा के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को बेहद क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओखलकांडा के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को बेहद क्षति
विज्ञापन
fire in forest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के दुनीधूरा, छिनारी, कलियाधूरा और सुरखाल के जंगलों में आग लगने से वन संपदा और वन्य जीवों को क्षति हुई है। डालकन्या के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पनेरू ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को आग लगने से जंगल के हरे पेड़-पौधे जल गए। बृहस्पतिवार को सुरखाल के जंगल में लगी आग दोपहर बाद अचानक पतलोट महाविद्यालय और पतलोट इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंच गई, लेकिन पतलोट महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और कर्मियों ने समय रहते आग बुझा दी। वहीं, बुधवार को दुनीधूरा के जंगल में लगी आग ग्रामसभा डालकन्या निवासी दिनेश राम का मकान की ओर बढ़ रही थी, लेकिन आनंदी देवी, महेश चंद्र, प्रकाश परगांई, पूरन पनेरू, एमडी पनेरू, गिरीश पनेरू, हेम जोशी, तेज गिरी गोस्वामी आदि ने आग बुझाकर घर को बचा लिया। वहीं बड़ौन गलनी के जंगलों में लगी आग को बुझाने में वन विभाग का युवा मंगल दल के सदस्यों ने सहयोग किया। इस दौरान टीम अध्यक्ष रामू महतोलिया, सरपंच कुंदन सिंह, बच्ची सिंह, गोपाल, हरेंद्र, त्रिलोक आदि थे।
ओखलकांडा के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को नुकसान
पतलोट डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज के भी पास पहुंची आग, समय रहते पाया काबू
विज्ञापन
ओखलकांडा के जंगलों में लगी आग से वन संपदा को नुकसान
पतलोट डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज के भी पास पहुंची आग, समय रहते पाया काबू