फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दमुवाढूंगा और इससे लगे क्षेत्रों में अवैध निर्माण जोरों पर

दमुवाढूंगा और इससे लगे क्षेत्रों में अवैध निर्माण जोरों पर

Sat, 01 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दमुवाढूंगा और इससे लगे क्षेत्रों में अवैध निर्माण जोरों पर
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में शामिल दमुवाढूंगा और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले काफी समय से धड़ल्ले से अवैध निर्माण और अतिक्रमण चल रहा है। क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों तक से इसकी शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा, दमुवाढूंगा बंदोबस्ती और जवाहर ज्योति क्षेत्र में अधिकांश बसासत वन भूमि पर है। नियमानुसार वन भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं हो सकता है लेकिन पिछले वर्षों के दौरान इस पूरे क्षेत्र में एक के बाद एक निर्माण कार्य होते रहे और देखते ही देखते समूचा क्षेत्र आवासीय क्षेत्र में तब्दील हो गया। पिछले वर्षों में सरकार ने इसे नगर निगम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कुछ समय से दमुवाढूंगा, दमुवाढूंगा बंदोबस्ती और जवाहर ज्योति क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर एक बार फिर से अवैध निर्माण शुरू हो गए हैं। यही नहीं कई लोगों ने सड़कों के किनारे भी कब्जा कर लिया है। लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन न तो जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई की और न ही प्राधिकरण के अधिकारियों ने। लगातार बढ़ते अतिक्रमण से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमुवाढूंगा और इससे लगे क्षेत्रों में अवैध निर्माण जोरों पर
शिकायत पर भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई


दमुवाढूंगा और इससे लगे क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत आज ही मिली है। संबंधित अधिकारियों और पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अवैध निर्माण और अतिक्रणण करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
-पंकज कुमार उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट / संयुक्त सचिव जिला विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed