फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर पंचायत के परिचालक ने झील में छलांग मारकर दी जान

नगर पंचायत के परिचालक ने झील में छलांग मारकर दी जान

Fri, 05 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत के परिचालक ने झील में छलांग मारकर दी जान
भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत भीमताल में परिचारक के पद में कार्यरत युवक ने परिजनों से अनबन होने पर बुधवार रात झील में कूदकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर युवक के शव को झील से निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि नगर पंचायत के सफाई वाहन में परिचारक के पद पर कार्यरत विशाल कुमार (18) पुत्र विजय कुमार का बुधवार देर रात परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साया विशाल घर से दौड़ता हुआ झील के पास आया और छलांग लगा दी। विशाल को छलांग लगाते हुए देख परिजनों ने शोर मचाना शुरु कर दिया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ आरएस नबियाल, थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम ने नौ बजे युवक का शव झील से निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस मौके पर एसआई मानवर सिंह, एसआई पान सिंह टम्टा, विधायक राम सिंह कैड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, संघर्ष समिति के देवेंद्र फर्त्याल, भाजपा नेता दिनेश सांगुड़ी, शरद पांडे ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


फोटोग्राफी का शौकीन था
स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल कुमार बेहद मिलनसार था। उसे फोटोग्राफी का शौक था। जवान लड़के की मौत पर पिता विजय कुमार, मां और उसके तीन भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर पंचायत कर्मियों ने बताया कि विशाल हर काम में आगे रहता था। उसके पिता भी नगर पंचायत में सफाई वाहन के चालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल पुलिस की मांग
भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल में वर्षों से लोग जल पुलिस की मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक जल पुलिस की तैनाती नहीं हो पाई। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र फर्त्याल, पूरन बृजवासी ने जल पुलिस की मांग उठाई। साथ ही पुलिस को जल उपकरण दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed