फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तैयारी थी बड़ी लेकिन नहीं लगे जाम

तैयारी थी बड़ी लेकिन नहीं लगे जाम

Mon, 01 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
तैयारी थी बड़ी लेकिन नहीं लगे जाम
हल्द्वानी। एसएसपी ने नववर्ष के अंतिम दिन जाम से निबटने के लिए फोर्स लगाकर काफी बड़ी तैयारी की थी लेकिन रानीबाग भीमताल तिराहा के अलावा कहीं जाम नहीं लगा। पुलिस की टीमों ने रात नौ बजे सामान्य यातायात देखकर वाहनों का डावर्जन कराना भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

नववर्ष के अंतिम दिन रानीबाग स्थित गुलाब घाटी और भीमताल तिराहे पर पर्यटकों के आने से जाम लग गया था। पुलिस ने कुछ देर में जाम को नियंत्रित कर दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि इस बार नैनीताल की पार्किंग भी पैक नहीं हुई। इसी कारण एचएमटी की पार्किंग में वाहनों को नहीं खड़ा कराया गया। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने रात में गश्त करने और यातायात को नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे लेकिन वाहनों के कम आने पर तीन पानी, टाडा बैरियर पर पुलिस ने वाहनों को जाने के लिए छोड़ दिया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पर्यटक काफी कम संख्या में आए। इसी कारण शहर में भी जाम नहीं लग सका। सीपीयू की भी जगह जगह चेकिंग के लिए टीमें लगायी गई थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि चेकिंग में कोई पकड़ा नहीं गया है। जाम भी नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed