फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सोना रेंज में पहाड़ी से गिरकर बाघ की मौत

सोना रेंज में पहाड़ी से गिरकर बाघ की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
सोना रेंज में पहाड़ी से गिरकर बाघ की मौत
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी रेंज में एक बाघ की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। एक सप्ताह से वन विभाग ने मामला दबाया था और पोस्टमार्टम कर बाघ के शव को जला दिया। बाघ का शव पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन

एक ओर जहां एनटीसीए से जल्द ही बाघों की गणना की रिपोर्ट जारी करने वाली है। वहीं, एक और बाघ के मरने की खबर आ गई। इन बाघ की कालागढ़ टाइगर रिजर्व की सोना नदी रेंज के कालागढ़ ब्लॉक कंपार्टमेंट नंबर 6 में पहाड़ी से गिरने से हुई है। बाघ का शव पेड़ से लटका था और उसके आगे के दोनों पैर लटके मिले। बाघ के सभी अंग सुरक्षित थे। इस नर बाघ की उम्र करीब 11 साल के आसपास बताई जा रही है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के सोना रेंज में वन कर्मियों को बाघ का शव चार मार्च को ही मिल गया था, तब से यह मामला दबाया हुआ था।
विज्ञापन

कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद बाघ के शव को जला दिया गया। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बाघ की पहाड़ी से गिरकर मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed