{"_id":"5c858296bdec22147609d989","slug":"191552253590-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन निगम डिपो में धधकी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन निगम डिपो में धधकी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। गर्मियों की दस्तक के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी होने लगी हैं। रविवार देर शाम वन विकास निगम डिपो संख्या दो में अचानक आग लग गई। इससे भारी मात्रा में लकड़ी की जड़ें जल गई। दमकल और सेंचुरी पेपर मिल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
रविवार देर शाम लगभग पौने चार बजे वन विकास निगम के डिपो नंबर दो में आग की लपटें उठने लगी। इस पर वन निगम के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों, पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियों, प्रभागीय विक्रय प्रबंधक एमसी जोशी, डिपो संख्या दो के डिपो प्रभारी नरेंद्र सिंह मर्तोलिया और डिपो संख्या पांच के प्रभारी बीडी जोशी ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रभागीय विक्रय प्रबंधक जोशी ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा निगम परिसर में रखी गई लकड़ी में आग लगाने का प्रयास किया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आग से लगभग पांच हजार रुपये की लकड़ी जली है। डिपो प्रभारी मर्तोलिया ने बताया कि आग सेमल की लकड़ी की जड़ों में लगी, इसका आंशिक असर रहा है। आग पर जल्दी काबू पा लेने से अधिक नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने भी इसे असामाजिक तत्वों को हरकत बताया।