फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छात्रों को स्मैक बेचने का आरोपी गिरफ्तार

छात्रों को स्मैक बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Feb 2019 01:52 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को स्मैक बेचने का आरोपी गिरफ्तार
ड्रग्स की लत
नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने सोमवार को छात्रों को चरस, स्मैक बेचने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्कूल, कॉलेज के छात्रों समेत कई युवाओं को स्मैक बेचता था। आरोपी के पास 1.75 ग्राम चरस मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अल्मोड़ा निवासी अभिषेक नेगी (22) आवागढ़ कंपाउंड में रहकर कुमाऊं विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट (एचएम) का कोर्स कर रहा है। अभिषेक हल्द्वानी, रुद्रपुर से स्मैक लाकर यहां कॉलेज के छात्र-छात्राओं को बेचता है। वह हॉस्टल में रहने वाले, पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को अपना निशाना बना रहा है। इसलिए सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसे डीएसबी कॉलेज रोड से मल्लीताल की ओर जाते समय दबोचा गया। इंस्पेक्टर मल्लीताल ध्यान सिंह ने बताया कि एसआई देवनाथ गोस्वामी, कांस्टेबल मनोज जोशी, विनोद यादव, सोनू सिंह ने आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास 1.75 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी खुद भी स्मैक का आदी है। वह पहले अल्मोड़ा से लाकर चरस बेचता था, लेकिन आठ महीने पहले उसने चरस की बजाय स्मैक बेचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


छात्रों को स्मैक बेचने का आरोपी गिरफ्तार
हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को बना रहा था आदी
नैनीताल में रहकर कुमाऊं विवि से करता है होटल मैनेजमेंट का कोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed