फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरी की चार बाइक समेत दो पकड़े

चोरी की चार बाइक समेत दो पकड़े

Sun, 22 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी की चार बाइक समेत दो पकड़े
कालाढूंगी (नैनीताल)। बैलपड़ाव पुलिस ने शुक्रवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से चार बाइकें बरामद हुई हैं। दोनों चोर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चुरा चुके हैं। बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज सुशील जोशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर में चोरी हुई दो बाइकों को लेकर दो युवक बैलपड़ाव की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने चूनाखान के पास दोनों को मय बाइक के धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रविंद्र कुमार (21) उर्फ रवि निवासी बंदरजुड़ा, बैलपड़ाव, कमलजीत सिंह उर्फ कमल (19) निवासी उदयपुरी थाना कालाढूंगी बताया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने सात बाइक और एक स्कूटी चोरी की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उदयपुरी के जंगल से दो और बाइकें बरामद की हैं। चौकी इंचार्ज जोशी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टीम में एचसीपी कुशल सिंह नगरकोटी, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, हरीश बिष्ट, कवींद्र सिंह, परमजीत सिंह शामिल रहे। बाइक चोरों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने ढाई हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed