फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लापता छात्रा प्रेमी संग लौटी, कही शादी की बात

लापता छात्रा प्रेमी संग लौटी, कही शादी की बात

Sat, 21 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्रा प्रेमी संग लौटी, कही शादी की बात
नैनीताल। एक सप्ताह पहले लापता छात्रा प्रेमी के साथ शादी कर लौट आई। ग्राम ज्योलीकोट छात्रा एक सप्ताह पहले परीक्षा देने की बात कहकर ज्योलीकोट स्थित घर से निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई। परिजनों ने छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ऐसे में उन्होंने तल्लीताल थाने को सूचना दे दी। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी, इसी बीच शुक्रवार को वह खुद ही कासगंज यूपी निवासी अपने प्रेमी विकास वर्मा के साथ थाने पहुंच गई। यहां उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही। बताया कि कुछ महीने पहले युवक के रिश्तेदार सरोवरनगरी के एक स्कूल में पढ़ाते थे। उस दौरान विकास का यहां आना, जाना था। उसी दौरान छात्रा और युवक के बीच प्यार हो गया। एसओ तल्लीताल राहुल राठी ने बताया कि छात्रा के एसडीएम कोर्ट में बयान कराए गए थे। जहां उसने बालिग होने और अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही। कोर्ट में बयानों के बाद छात्रा प्रेमी के साथ कासगंज को रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed