फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मां की डांट से नाराज होकर किशोर चला गया दिल्ली

मां की डांट से नाराज होकर किशोर चला गया दिल्ली

Wed, 04 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मां की डांट से नाराज होकर किशोर चला गया दिल्ली
रामनगर (नैनीताल)। सप्ताह भर पहले मां की डांट से नाराज होकर घर से लापता हुए किशोर को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। पैसे खत्म होने पर किशोर दिल्ली के एक मंदिर में शरण लिए हुआ था। पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से किशोर का पता लगाया। जब पुलिस पिता को लेकर दिल्ली पहुंची तो वह पिता को देखते ही माफी मांगकर लिपटकर रोने लगा।
विज्ञापन


27 जून को मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी व्यवसायी हरिकांत गुप्ता का 13 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय गुप्ता मां की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


एसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि किशोर दिल्ली चला गया था। दो दिन वह आनंद विहार बस अड्डे पर ही रहा। इसके बाद वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पीछे नबी करील मोहल्ले के काली मंदिर में रहने लगा। इस दौरान उसके कुछ दोस्त बन गए। उसने किसी व्यक्ति के मोबाइल पर अपने फेसबुक एकाउंट को ऑन किया और रामनगर के दोस्तों से चैटिंग की। इससे पुलिस कोे सर्विलांस की मदद से मोबाइल वाले उस व्यक्ति की लोकेशन पता चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पिता को साथ लेकर दिल्ली के नबी करील इलाके में पहुंची और उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर ही रही थी कि किशोर ने अपने पिता को देख लिया। किशोर अपने पिता से लिपटकर रोने लगा। रामनगर लौटकर पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसआई ने बताया कि यदि एक दो दिन की देरी और हो जाती तो किशोर काम की तलाश में दोस्तों के साथ राजस्थान जाने वाला था।



पुलिस ने फेसबुक से लोकेशन पता कर बरामद किया
पिता को देख भावुक होकर लिपट गया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed