फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   माफिया ने नहर नंबर दो से भी निकाली मिट्टी

माफिया ने नहर नंबर दो से भी निकाली मिट्टी

Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
माफिया ने नहर नंबर दो से भी निकाली मिट्टी
खटीमा। भूमाफिया ने टनकपुर रोड पर नदन्ना स्थित नहर नंबर दो से मिट्टी निकालकर इसे काफी गहरा कर दिया है, इससे इस नहर का पानी किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। परेशान किसान शनिवार को एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से मिले। उन्होंने बताया कि नहर गहरी होने से उसका पानी सिंचाई के लिए बनाई गई कलमठ से काफी नीचे चला गया है, इस कारण खेतों तक पानी नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम शुक्ल से मिले किसानों ने बताया कि यूपी के स्वामित्व वाली नहर नंबर एक के लिए मिट्टी निकालने का ठेका दिया गया था। आरोप लगाया कि कुछ माफिया ने नहर नंबर एक के साथ ही दो में भी जेसीबी एवं पोकलैंड मशीन लगाकर मिट्टी निकाल ली। मानकों को ताख पर रखकर मिट्टी निकालने से नहर का पानी सिंचाई के लिए बनाए गए कलमठों से काफी नीचे चला गया है।
विज्ञापन


नंदन सिंह सामंत के नेतृत्व में एसडीएम सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिले किसानों ने बताया कि सुजिया महोलिया, पहेनियां, तिगरी, नदन्ना, गोसीकुआं, भुड़ाई आदि के किसानों को खेतों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि माफिया के खिलाफ शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। एसडीएम ने माफिया के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विरेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह रौतेला, गंभीर सिंह, दीवान सिंह, पुष्कर सिंह, बहादुर सिंह, विमला सामंत, सोहेल, कमल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed