फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रतिस्पर्धा के चक्कर में पहाड़ों की सड़कों पर दौड़ रहीं मौतें

प्रतिस्पर्धा के चक्कर में पहाड़ों की सड़कों पर दौड़ रहीं मौतें

Wed, 14 Mar 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा के चक्कर में पहाड़ों की सड़कों पर दौड़ रहीं मौतें
रामनगर में शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। संकरी और अंधे मोड़ों वाली सड़कों पर प्रतिस्पर्धा के चलते मौत दौड़ रही है। इस पर शासन, प्रशासन का भी कोई अंकुश नहीं है। इसी कारण पहाड़ों पर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। मंगलवार को सल्ट अल्मोड़ा में खोईधार टोटाम के पास हुई बस दुर्घटना में 13 लोगों ने जान गंवाई तो 14 लोग घायल हुए। घायलों के मुताबिक जल्दी रामनगर पहुंचने की प्रतिस्पर्धा के कारण चालक तेज गति से बस चला रहा था। यही हादसे का कारण बना।
विज्ञापन

कुमाऊं, गढ़वाल का प्रवेशद्वार होने के चलते रामनगर से केमू, जीएमओ, यूजर्स, आदर्श, रोडवेज समेत चार-पांच कंपनियों की बसें चलती हैं। जीप, टैक्सियों से भी यात्रियों को लाया-ले जाया जाता है। मंगलवार को भी जीएमओ की दुर्घटनाग्रस्त सुपरफास्ट बस को सवा नौ बजे रामनगर पहुंचना था। देघाट से आने वाली केमो की बस को भी सुबह 9:45 बजे यहां पहुंचना होता है। रोडवेज की भी दो, तीन बसें रानीखेत आदि क्षेत्रों से इसी समय के आसपास पहुंचती हैं, जो यात्रियों को पहले बैठाने के फेर में तेज गति से दौड़ाई जाती हैं। यात्रियों को भी महानगर जाने के लिए करीब 10 बजे रामनगर पहुंचना होता है। दिल्ली जाने वाली बस के साथ ही ट्रेन व दूसरी गाड़ियों का समय भी लगभग यही है। पहाड़ से जल्द आने की इसी आपाधापी में पहाड़ों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। घायल उत्कर्षा बंगारी ने तहसीलदार प्रियंका रानी को बताया कि बस की गति तेज थी। दुर्घटना में घायल देघाट के दुकानदार ललित मोहन बंगारी ने भी यही कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed