{"_id":"5a9dae9a4f1c1b8e328b56fc","slug":"1520283523954-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में अब तक आपरेशन स्माइल के तहत 54 बच्चे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडल में अब तक आपरेशन स्माइल के तहत 54 बच्चे बरामद
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पुलिस महानिरीक्षक (कुमाऊं) पूरन सिंह रावत ने महकमे के जिला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह आपरेशन मुस्कान में तेजी लाएं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के तहत फरवरी तक 54 बच्चे बरामद किए गए हैं। बैठक के दौरान बताया गया कि आपरेशन स्माइल के तहत कुमाऊं परिक्षेत्र में जनवरी 2018 तक शेष बचे 109 (52 बालक, 57 बालिकायें) गुमशुदा बच्चों में से 28 फरवरी तक 54 बच्चे बरामद कर लिए गए हैं जिनमें 22 बालक और 32 बालिकाएं शामिल हैं।
रावत ने बताया कि आपरेशन के तहत नैनीताल में 24 बच्चों में से 6, उधमसिंह नगर में 71 में से 45, व चंपावत में 7 में से 3 गुमशुदा बच्चों को बरामद किया गया। ऐसे बच्चों को भी उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया, जो घर से भागकर कहीं घूम रहे थे या कहीं काम कर रहे थे। लेकिन ऐसे बच्चों की गुमशुदगी दर्ज नहीं थी। जिन लावारिस बच्चों के अभिभावकों की जानकारी नहीं मिल पाई उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था कराई गई है।