फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ड्राइवर ने मालिक को पीट दिया

ड्राइवर ने मालिक को पीट दिया

Wed, 14 Feb 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर ने मालिक को  पीट दिया
beaten
हल्द्वानी। देवलचौड़ निवासी व्यापारी ने छह तोला सोने की चेन और 65 हजार की लूट का आरोप लगाकर पुलिस की नींद उड़ा दी। हालांकि पुलिस ने लूट की घटना से इन्कार करते हुए इसे डंपर स्वामी के दोस्त और चालक के बीच मारपीट का मामला बताया है।
विज्ञापन

देवलचौड़ निवासी राजकुमार चौहान का कहना है कि सोमवार को वह अपने दोस्त दीपक महतोलिया के साथ गौला पार गए थे। रात करीब साढ़े सात-आठ बजे वापस आ रहे थे। इस बीच बागजाला चौराहे के पास चार-पांच बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके दोस्त के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे। बीच बचाव में उनके साथ भी झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान उनके गले से छह तोले की सोने की चेन और 65 हजार की नगदी लूट ली। उन्होंने घटना की शिकायत काठगोदाम थाना पुलिस से की। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। राजकुमार के दोस्त के साथ मारपीट करने वाला राजकुमार के डंपर का चालक और उसके साथी थे। लूट की कहानी सरासर गलत है। काठगोदान थाना निरीक्षक बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है, डंपर स्वामी के दोस्त और चालक के बीच मारपीट हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed