{"_id":"5c9d2ae7bdec2214114a37b8","slug":"121553804007-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की स्मैक के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख की स्मैक के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
ड्रग्स की लत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। छात्रों को स्मैक सप्लाई करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 66.85 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसकी कीमत बाजार में करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने अपने कार्यालय में बताया कि टीपी नगर पुलिस बुधवार रात में टांडा बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। बाइक संख्या यूए-06-7033 पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका। सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने तलाशी ली तो समीर उर्फ शावेज निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा ऊधमसिंह नगर, हाल निवासी चांद के पार, थाना बिलासपुर जिला रामपुर के कब्जे से 70 पन्नियां व एक इलेक्ट्रानिक्स पॉकेट तराजू बरामद किया गया। वसीम उर्फ भूरा निवासी ग्राम लखीमपुर, थाना खजूरिया जिला के पास से एक काली पन्नी में स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हल्द्वानी में उनके कई ग्राहक हैं। दोनों यहां पर स्मैक लाकर सप्लाई करते थे। वह स्कूल, कॉलेज के छात्रों को स्मैक बेचते थे। टीम में इंस्पेक्टर विक्रम राठौर, एसआई विजय मेहता, टीपी नगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार, कांस्टेबल मोहन सिंह किरौला, परमजीत सिंह, कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला शामिल थे।
25 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
66.85 ग्राम स्मैक बरामद, छात्रों को सप्लाई करते थे
पहले भी सामने आया था समीर का नाम
हल्द्वानी। हल्द्वानी में पहले गिरफ्तार स्मैक तस्करों ने स्मैक सप्लायर के रूप में शावेज उर्फ समीर का नाम लिया था। इसके बाद ही पुलिस शावेज की तलाश में थी। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में गिरफ्तार अनिकेत सिंह निवासी पाल कॉप्लेक्स, अंकित साहू निवासी हिमालया फार्म और मुखानी थाने में पकड़ा गया पृथ्वीराज थाना उर्फ हड्डी ने भी शावेज का ही नाम लिया था।
विज्ञापन
96 पव्वे देसी शराब के साथ एक पकड़ा
हल्द्वानी। मंडी चौकी पुलिस ने आईटीआई रामपुर रोड निवासी मनीष शर्मा को देसी शराब के 96 पव्वों के साथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंडी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस को देखकर वह छिपने लगा। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके बैग की तलाश ली तो 96 पव्वे बरामद हुए।