{"_id":"5c8d64fdbdec2213e648e8e2","slug":"121552770301-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की सख्ती के बाद बीडीसी सदस्य का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट की सख्ती के बाद बीडीसी सदस्य का हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कोर्ट की सख्ती के बाद मल्लीताल पुलिस ने रामनगर कोर्ट के पास हुई बीडीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह मनराल उर्फ वीरू के हत्यारोपी संजय कांडपाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
छोई के बीडीसी सदस्य वीरू मनराल एक सितंबर 2018 को रामनगर कोर्ट के पास गए थे। इसी दौरान सरेआम गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। वीरू के भाई दीवान सिंह मनराल ने थाना बैलपड़ाव के ग्राम बैलपड़ाव निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ, ग्राम पदमपुर डोलिया गैबुवा निवासी संजय कांडपाल उर्फ सोनू कांडपाल आदि के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने सोनू के अलावा तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। पहले थाना रामनगर पुलिस केस की विवेचना कर रही थी, लेकिन बाद में विवेचना को कोतवाली मल्लीताल ट्रांसफर कर दिया गया। मल्लीताल पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, लेकिन सोनू का नाम विवेचना में शामिल नहीं किया गया। हालांकि कोतवाली पुलिस ने विवेचना प्रचलित होने की बात चार्जशीट में कही थी, लेकिन छह महीने का लंबा समय बीतने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया था। इसी बीच जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने धारा 319 का प्रार्थना पत्र देकर सोनू को बतौर आरोपी कोर्ट में तलब करने की मांग की। कोर्ट ने सोनू को बतौर आरोपी तलब किया था और 29 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट की सख्ती और आलाधिकारियों के दबाव के बाद मल्लीताल पुलिस ने तेजी दिखाते हुए शनिवार को सोनू को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मल्लीताल ध्यान सिंह ने बताया कि सोनू को उसके घर से पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बीडीसी सदस्य वीरू का हत्यारोपी गिरफ्तार
साढ़े छह महीने पहले रामनगर कोर्ट के पास हुई थी बीडीसी सदस्य वीरेंद्र मनराल की हत्या
कोर्ट ने आरोपी को तलब किया था, इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया