फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लाई डिटेक्टर भी करा सकती है पुलिस

लाई डिटेक्टर भी करा सकती है पुलिस

Mon, 15 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
लाई डिटेक्टर भी करा सकती है पुलिस
investigation
हल्द्वानी। बरेली रोड के गोरा पड़ाव में चर्चित महिला हत्याकांड में पुलिस की जांच अपनों पर आकर टिक गई है। हत्याकांड की परतें खोलने के लिए पुलिस मृत महिला के अपनों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करा सकती है। एसएसपी ने भी इस बात के संकेत दिए कि अगर जरूरत पड़ी तो वह नियमों के मुताबिक लाई डिटेक्टर टेस्ट करा सकते हैं।
विज्ञापन

27 अगस्त को गोरा पड़ाव स्थित एक गांव में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। बेटी को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। करीब डेढ़ माह से कई राज्यों की खाक छान रही पुलिस को इस वारदात में शामिल कातिलों का कोई सुराग नहीं मिला। एडीजी अशोक कुमार ने शनिवार को मृत महिला की बेटी से करीब 40 मिनट पूछताछ की। पूछताछ में महिला की बेटी अपने बयान बदलती रही। एडीजी ने भी माना कि महिला का कोई अपना नजदीकी हत्याकांड में शामिल है। एडीजी ने यह भी कहा कि अब तक पुलिस के हाथ कुछ ठोस सुबूत नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि हत्याकांड का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अपनों पर शक होेने के कारण पुलिस उनसे पूछताछ के कानूनी रास्ते तलाश रही है। इसमें कुछ लोगों का लाई डिक्टेक्टर टेस्ट भी कराया जा सकता है। इसके बाद हत्याकांड में का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



अभी पुलिस के हाथ कुछ नहीं है। हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस कुछ लाइनों पर काम कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले में कुछ लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मेजय खंडूरी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed