फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशे में युवकों ने की पुलिस से अभद्रता

नशे में युवकों ने की पुलिस से अभद्रता

Mon, 27 Aug 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
नशे में युवकों ने की पुलिस से अभद्रता
red wine
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज गेट के सामने तीन युवक कार की बोनट पर बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस पहुंची तो आरोप है कि तीनों ने अभद्रता कर दी। तीनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


रविवार की शाम मेडिकल कॉलेज के सामने तीन युवक कार की बोनट पर बैठे हुए थे। तीनों शराब पी रहे थे। इसकी सूचना लोगों ने मेडिकल चौकी पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों से सड़क के किनारे शराब पीने से मना किया तो आरोप है कि इस पर तीनों भड़क गए। तीनों पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने लगे। जब पुलिस तीनों को पकड़ने लगी तो एक युवक ने वाहन में बैठने से इंकार कर दिया। साथ ही कार जलाने की धमकी भी दी। पुलिस कर्मियों ने बाद में तीनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


इधर रविवार को सीपीयू नवाबी रोड में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और सीपीयू की वीडियो बनाने लगा। सीपीयू ने वीडियो बनाने का कारण पूछा तो वह खुद को मेडिकल कालेज का डॉक्टर बताकर अभद्रता करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। जहां नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस से भिड़ गए नशेड़ी युवक
मेडिकल कॉलेज गेट के सामने कार की बोनट पर बैठकर पी रहे थे दारू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed