फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona virus in uttarakhand : Bride and her sister Corona positive

दुल्हन कोरोना पॉजिटिव, दूल्हा, पुरोहित और परिजनों ने पीपीई किट पहनकर पूरी कीं विवाह की रस्में

Wed, 26 May 2021 11:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 26 May 2021 11:01 AM IST
सार

विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर रवाना हो गया, जबकि दुल्हन और उसके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
corona virus in uttarakhand : Bride and her sister Corona positive
पीपीई किट पहनकर विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के दिन सुबह दुल्हन के मोबाइल पर आए एक मैसेज से हड़कंप मच गया। आरटीपीसीआर जांच में दुल्हन के साथ ही उसकी छोटी बहन भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके बाद परिजनों ने पीपीई किट पहनकर विवाह कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


ऋषिकेश: बाबा रामदेव के बयान पर डॉक्टरों में उबाल, कहा-  जान पर बन आई तो एलोपैथिक अस्पताल आया था याद 
विज्ञापन


पुलिस की निगरानी में दूल्हा, दुल्हन के साथ ही पुरोहित और परिजनों ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी कीं। विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर रवाना हो गया, जबकि दुल्हन और उसके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : एडिनॉइड, थाइमस और ट्रांसिल ग्रंथियां हैं नौनिहालों का सुरक्षा कवच, बच्चों पर नहीं कर पाएगा हमला 

सरकार ने शादी समारोह में लोगों की संख्या सीमित करने के साथ ही परिवार वालों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। मंगलवार को कोटाबाग ब्लॉक के एक गांव की एक युवती का विवाह समारोह संपन्न होना था। इस कारण युवती के साथ परिवार के सभी सदस्यों ने बीते शनिवार को रैपिड और आरटीपीसीआर जांच कराई थी। रैपिड जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस कारण परिजन विवाह की तैयारियों में जुट गए।


मंगलवार सुबह महिला संगीत और दोपहर में विवाह समारोह संपन्न होना था। वहीं सुबह स्वास्थ्य महकमे की ओर से परिजनों के मोबाइल नंबरों पर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आ गई। इसमें दुल्हन और उसकी छोटी बहन पॉजिटिव आ गईं। इसके बाद परिवार वालों ने आपस में बात कर पीपीई किट पहनकर विवाह समारोह संपन्न कराने का निर्णय लिया।

प्रशासन ने तीन पीपीई किट उपलब्ध कराईं, जबकि परिवार वाले छह पीपीई किट हल्द्वानी से खरीदकर ले आए। विवाह से पहले महिला संगीत कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

दूल्हा-दुल्हन के साथ पुरोहित और कन्यादान कर रहे चाचा-चाची ने पीपीई किट पहनकर विवाह की रस्में पूरी कीं। वहीं कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए प्रशासन के आदेश पर कोटाबाग पुलिस चौकी के दो जवान निगरानी के लिए विवाह संपन्न होने तक मौके पर रहे। दोपहर बाद विवाह समारोह संपन्न होने पर दूल्हा बिना दुल्हन के रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed