{"_id":"5c0eaf1ebdec224167139ebb","slug":"154446624619-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न नीरज और अंकित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न नीरज और अंकित ने मारी बाजी
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। राइंका मैगड़ीस्टेट में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुई। विजेता और उपविजेता टीमों और प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। जूनियर स्तर पर हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में नीरज प्रथम, धीरज द्वितीय, अंग्रेजी सुलेख में अंकित प्रथम, नीरज द्वितीय, समूह गान में रौल्याना जबकि सांस्कृतिक लोकनृत्य में पिंगलों की टीम अव्वल रही। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी और खो खो में पिंगलों की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य नेत्र सिंह और संचालन कैलाश सनवाल ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक सुनीता बिष्ट, उषा पाठक, दीपक पाण्डे, भाष्कर पन्त, नीता अल्मिया, संजय टम्टा, संदीप कुमार, लता काण्डपाले आदि रहे।