{"_id":"6a91ee9717acf816b30d4085","slug":"buses-ran-extra-trips-in-nainital-nainital-news-c-238-1-shld1023-129891-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में बसों ने लगाए अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में बसों ने लगाए अतिरिक्त फेरे
Sat, 29 Aug 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। रक्षाबंधन पर नैनीताल रोडवेज स्टेशन पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए घोषित दो दिवसीय (28 और 29 अगस्त) निशुल्क बस यात्रा सुविधा के कारण बस स्टेशन पर सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। स्टेशन के बुकिंग क्लर्क राकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 32 बसों ने एक-एक फेरा अतिरिक्त लगाया। जहां पहले बसें रोजाना दो चक्कर लगाती थीं वहीं शुक्रवार को इन गाड़ियों ने तीन-तीन फेरे लगाए। नैनीताल से हल्द्वानी और भवाली रूट पर बसों को लगातार बिना रुके दौड़ाया गया। संवाद
विज्ञापन