फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Delay in exam results at Kumaun University; students face difficulties with admission.

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय में परीक्षाफल में देरी, छात्रों को प्रवेश में परेशानी

Sat, 29 Aug 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 29 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Delay in exam results at Kumaun University; students face difficulties with admission.
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल घोषित नहीं हो सके हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। इसके बावजूद कई विषयों के परिणाम लंबित हैं। इससे छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, अधिकतर परिणाम जुलाई तक जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन अगस्त का अंतिम सप्ताह तक भी कई पाठ्यक्रमों के परिणाम नहीं आए हैं। कई कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई है। छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। उप परीक्षा नियंत्रक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शिक्षकों और कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण हुए थे। इस प्रशासनिक फेरबदल के कारण कॉपियों के मूल्यांकन में अधिक समय लगा। इसी वजह से कुछ मुख्य पाठ्यक्रमों के परिणाम समय पर घोषित नहीं हो सके।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बचे हुए परीक्षाफलों को तैयार करने का काम जारी रखने का आश्वासन दिया है। इन्हें जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें। यह देरी छात्रों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed