{"_id":"6a91eeac9dbdc9da71003c94","slug":"sunshine-in-nainital-brings-relief-to-people-nainital-news-c-238-1-ntl1003-129890-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में धूप, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में धूप, लोगों को राहत
Sat, 29 Aug 2026 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी। रक्षाबंधन पर्व पर धूप के बाद लोगों में भी खुशी थी। दोपहर बाद बादल व कोहरा छाने लगा था हालांकि बारिश नहीं हुई। ऐसे में पर्व पर इधर-ऊधर आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कत नहीं हुई। बीते दिनों हुई बारिश के चलते जिले के रातीघाट-बुधलाकोट, ढोलीगांव-कोटपांडे ग्रामीण मार्ग बंद है। नैनीझील का जलस्तर 87 फुट छह इंच पर है। जनवरी से अब तक 1622 मिमी बारिश हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन