{"_id":"56dc7aec4f1c1be14d8b45a5","slug":"on-shivaratri-ardhkumbh-fifth-bath-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर अर्द्धकुंभ का पांचवां 'महा'स्नान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर अर्द्धकुंभ का पांचवां 'महा'स्नान आज
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 07 Mar 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्नान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर अर्द्धकुंभ का पांचवां स्नान आज (सोमवार) को तड़के से शुरू हो गया। इस पावन मौके पर भारी संख्या में श्रद्घालु गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़े।
विज्ञापन
उधर, मेला प्रशासन ने स्नान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला प्रशासन को आज होने वाले स्नान पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसलिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
रविवार को जिलाधिकारी एचएस चुघ, मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन आईजी जीएस मर्तोलिया, एसएसपी जगतराम जोशी और सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस आदि अधिकारियों ने मेला ड्यूटी के संबंध में निर्देश देने के साथ ही आठ मार्च से पंतद्वीप में होने वाले योग महोत्सव की तैयारियों के लिए बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में सोमवार को भारी भीड़ आने की उम्मीद को देखते हुए यातायात प्लान पर भी चर्चा की गई। मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि यातायात के लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई गई है।
जरूरत पड़ने पर हिसाब से ही यातायात प्लान लागू किया जाएगा। इसके अलावा कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव, बिल्वकेश्वर महादेव और गौरीशंकर महादेव जैसे मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध किए गए हैं।