फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Leopard kills goat; panic among villagers.

Haridwar News: गुलदार ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 05 Sep 2026 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills goat; panic among villagers.
- चर रही बकरी को खींच ले गया गन्ने के खेत में
विज्ञापन

- वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। लालढांग में एक गुलदार ने पेट्रोल पंप के पास चर रही एक बकरी को अपना निवाला बना लिया है। इस घटना के बाद से मोल्हापुरी गांव और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई। मोल्हापुरी निवासी राजेश अपनी बकरियों को पेट्रोल पंप के पास खाली प्लॉट में चरा रहा था। तभी पास के गन्ने के खेत से एक गुलदार अचानक बाहर निकला। गुलदार ने एक बकरी को पकड़ लिया और उसे उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। राजेश ने शोर मचाया लेकिन गुलदार बकरी को मार चुका था। इस घटना से पूरे मोल्हापुरी गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

वन बीट अधिकारी सोनू सैनी और सुनील सैनी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गन्ने के खेत से बकरी के अवशेष बरामद किए। वन विभाग ने पंचनामा भरकर मुआवजे के लिए रिपोर्ट कार्यालय भेज दी है। वन बीट अधिकारी ने बताया कि गुलदार को भगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और शाम के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed