{"_id":"6a9c0434cdfe61e82b063608","slug":"unauthorized-dhabas-removed-from-the-arto-office-premises-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4355-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एआरटीओ कार्यालय से हटाए गए अनधिकृत ढाबे और बिचौलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एआरटीओ कार्यालय से हटाए गए अनधिकृत ढाबे और बिचौलिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :
- शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया अभियान
- पटल और शाखाओं के निरीक्षण में एआरटीओ ने दी कार्यवाही की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। एआरटीओ कार्यालय परिसर से अनधिकृत ढाबे और बिचौलिए हटाए गए। भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई। जनता से बिचौलिए से दूर रहने की अपील की गई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा और नेहा झा ने एआरटीओ कार्यालय परिसर रोशनाबाद का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय के विभिन्न अनुभागों और पटलों की कार्यप्रणाली जांची गई। अभिलेखों और पंजिकाओं के रखरखाव की स्थिति भी देखी गई।
लंबित प्रकरणों और ई-ऑफिस व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। साफ-सफाई और जनसामान्य के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। उन्हें अभिलेखों को अद्यतन रखने को कहा गया। जनता से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कार्यालय परिसर और आसपास से अनधिकृत रूप से संचालित ढाबे हटाए गए।
कार्यालय परिसर के आसपास कुर्सी-मेज लगाकर बैठे व्यक्तियों को हटाया गया। परिसर के बाहर अनावश्यक रूप से एकत्र व्यक्तियों को भी वहां से हटाया गया। संबंधित व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्हें बिना वैध कार्य के परिसर में न बैठने और अनधिकृत गतिविधि में संलिप्त न होने को कहा गया।
विज्ञापन
-- -
जनता से बिचौलियों से बचने की अपील
एआरटीओ प्रशासन ने भविष्य में बिना कार्य के परिसर में पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अनधिकृत गतिविधि करते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा और नेहा झा ने अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता पर भी जोर दिया। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने कार्य स्वयं कराएं और बिचौलियों के संपर्क में न आएं।