फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to make records of 'Khokha' holders public

Haridwar News: खोखा धारकों के अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग

Sat, 05 Sep 2026 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Demand to make records of 'Khokha' holders public
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। चित्रा टॉकिज क्षेत्र के खोखा धारकों के पुनर्स्थापना में पारदर्शिता की मांग के लिए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। कहा कि खोखा धारकों की नामवार सूची बोर्ड में रखी जाए व अभिलेख भी सार्वजनिक किए जाएं।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने पत्र में कहा कि करीब 16 वर्ष से लंबित पुनर्स्थापना प्रक्रिया से पात्र खोखा धारकों की नामवार सूची, पात्रता के आधार और सत्यापन संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं। यह मामला वर्षों से प्रभावित परिवारों की आजीविका से जुड़ा है, इसलिए पुनर्स्थापना की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि, वास्तविक पात्र खोखा धारकों को अधिकार मिल सके। कोई अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ न उठा पाए।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि नगर निगम पुराने अभिलेखों के आधार पर सभी दावेदारों की पात्रता का सत्यापन करे। पुनर्स्थापना के लिए प्रस्तावित लाभार्थियों की सूची नगर निगम बोर्ड की बैठक में सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की जाए। इससे जनप्रतिनिधि सूची का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव और विचार-विमर्श कर सकेंगे। इस मौके पर पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed