फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gorkhali Samiti to help Nepal disaster victims.

Haridwar News: नेपाल आपदा प्रभावितों की मदद करेगी गोर्खाली समिति

Sat, 05 Sep 2026 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Gorkhali Samiti to help Nepal disaster victims.
फोटो :
विज्ञापन

- तीज महोत्सव स्थगित कर राहत राशि पीड़ितों को भेजने का निर्णय
- मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। नेपाल में आई भीषण आपदा के मद्देनजर गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने छह सितंबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाला हरतालिका तीज महोत्सव स्थगित कर दिया है। समिति ने महोत्सव पर खर्च होने वाली धनराशि को नेपाल राहत कोष में भेजने का निर्णय लिया है। यह फैसला आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए लिया गया है। समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि इस समय उत्सव मनाने के बजाय आपदा प्रभावित लोगों की मदद करना अधिक जरूरी है। समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी ने कहा कि गोर्खाली समाज की जिम्मेदारी है कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हो। अध्यक्ष पदमा पांडेय ने बताया कि समिति मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दे रही है। समिति अपने परिचितों और समाज के लोगों से भी आर्थिक सहयोग एकत्र करेगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक सहायता नेपाल राहत कोष में भेजना है।
विज्ञापन

महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि समिति राहत राशि जुटाने के लिए अभियान चलाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की। गिरवर नाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने समिति के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा, चंपा उपाध्याय और भावना शर्मा ने भी इस निर्णय का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed