फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Crowd of devotees at the rate of naive

भोले के दर पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 05 Aug 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees at the rate of naive
श्रावण को तीसरे सोमवार को कनखल के दक्षेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु । - फोटो : HARIDWAR
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को पंचपुरी के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। पौराणिक शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कनखल में दक्षेश्वर के प्रांगण में भव्य मेला लगाया गया।
विज्ञापन

गंगा स्नान कर हजारों श्रद्धालु सवेरे से ही शिव मंदिरों में पहुंचने लगे। कनखल के दक्षेश्वर मंदिर में सुबह पांच बजे से कतार लग गई। भगवान भोलेनाथ इसी मंदिर में दक्षेश्वर बनकर विराजमान हैं। समीपवर्ती दरिद्र भंजन मंदिर में महारुद्राभिषेक करने वालों की भीड़ रही। इसी प्रकार दुख भंजन मंदिर में भी जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। कनखल के तिलबाढेश्वर और जनवासा मंदिरों में शाम तक जलाभिषेक किया गया। भक्तों ने राजा दक्ष की पुत्री सती के जन्मस्थल पर मां शीतला के दर्शन किए। कनखल के सतीकुंड पर भरी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। हरिद्वार के बिल्वकेश्वर मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। शिव के दोनों मंदिरों के साथ-साथ भक्तों ने गौरीकुंड पर भी भगवती का पूजन किया। नीलधारा के उस पार स्थित नीलेश्वर और गौरीशंकर के मंदिरों में ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्घालु पहुंचे। गंगा पर के कुंडीसोठेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह सोमवार श्रावण शुक्ल पक्ष का पहला और श्रावण का तीसरा सोमवार था। पंचपुरी के गुप्तेश्वर, समुद्रेश्वर, जालेश्वर, उदयेश्वर, पाठकेश्वर और जटिलेश्वर मंदिरों में स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। जालेश्वर मंदिर में श्रावण के तीसों दिन भोलेनाथ का श्रंगार अलग ढंग से किया जाता है। लोगों ने व्रत रखकर घरों में शिवार्चन किया।

पांडेवाला स्थित बागों वाले देवता नाग मंदिर में दूध चढ़ाते भक्त ।

पांडेवाला स्थित बागों वाले देवता नाग मंदिर में दूध चढ़ाते भक्त ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed