फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uproar at MLA Anupama Rawat's press conference

Haridwar News: विधायक अनुपमा रावत की प्रेस वार्ता में हंगामा, बोलीं- यह सोची-समझी साजिश

Sun, 06 Sep 2026 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Uproar at MLA Anupama Rawat's press conference
फोटो
विज्ञापन

- दो साल से जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा विधायक अनुपमा रावत पर पड़ा फूटा। उन्होंने कांगड़ी ग्राम पंचायत कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त जमकर हंगामा किया जब विधायक प्रेस वार्ता कर रही थीं। ग्रामीणों और महिलाओं ने अचानक कार्यालय में पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
गली नंबर 5 और 6 की आक्रोशित महिलाओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में हो रहे गंभीर जलभराव से परेशान हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक एक बार भी उनकी सुध लेने नहीं आईं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान हाईवे का पूरा पानी गांव और उनकी गलियों में भर जाता है। इससे घरों में रखा सारा सामान खराब हो जाता है।
विज्ञापन

मामले को बढ़ता देख विधायक अनुपमा रावत ने विरोध कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या का जल्द-से-जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान हुए घटनाक्रम पर विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध दर्ज कराने का अधिकार है और इसका एक तरीका होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेस वार्ता में हंगामा करना और सत्ताधारी पार्टी के पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाना यह साफ दर्शाता है कि यह विरोध पूरी तरह से सोची-समझी साजिश के तहत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed