फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No increase in Roadways buses on mountain routes.

Haridwar News: पर्वतीय रूटों पर नहीं बढ़ी रोडवेज बसें, एक रूट पर संचालन बंद

Sun, 06 Sep 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
No increase in Roadways buses on mountain routes.
- नए रूट शुरू करने के लिए पर्याप्त संख्या में नहीं मिल पाई बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की हरिद्वार डिपो से चलने वाली बसें पर्वतीय रूट पर नहीं बढ़ सकी हैं। नए रूटों पर भी संचालन शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, उत्तरकाशी से आगे पटवाड़ी रूट पर संचालित बस सेवा भी बंद हो गई है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज सूत्रों के मुताबिक, जोशीमठ-मलारी, गोपेश्वर-मंडल और औली जैसे पर्वतीय रूटों पर यात्रियों की संख्या और दूरी को देखते हुए दो-दो बसों की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में इन रूटों पर एक-एक बस से ही काम चलाया जा रहा है। वहीं, बदरीनाथ रूट पर संचालित एक बस सेवा भी नियमित नहीं है। यह सेवा यात्रा सीजन में करीब दो माह तक चलने के बाद बंद हो जाती है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस सेवा को नियमित किए जाने की जरूरत है। इसी तरह जानकीचट्टी-यमुनोत्री तक भी रोडवेज की बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा का कहना है कि जिन रूटों पर आवश्यकता है, उन पर बसें चलाई जा रही हैं। नई बसें मिलने के बाद अन्य रूटों पर भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed