फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार से बाण गंगा के तहत शुक्रताल पहुंचेगा गंगाजल

हरिद्वार से बाण गंगा के तहत शुक्रताल पहुंचेगा गंगाजल

Mon, 26 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार से बाण गंगा के तहत शुक्रताल पहुंचेगा गंगाजल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने यहां पहुंचकर सपरिवार जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद से लिया। इस दौरान उन्होंने शुक्रताल गंगा घाट पर हरिद्वार से जल पहुंचाने के लिए 60 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से दिलाने का वादा किया। उन्होंने नमामि गंगे के तहत गंगा की निर्मलता और स्वच्छता के लिए हो रहे कार्यों की सराहना करतेे हुए कहा कि गंगा में गिर रहे गंदों नालों को टेपिंग करने का काम शीघ्र ही शुरू करा दिया जाएगा।
सोमवार की देर शाम कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह का आश्रम के विद्यार्थियों ने मंत्रोचारण से स्वागत किया। उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक स्वामी यतीश्वरावंद और मेयर मनोज गर्ग के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर स्थित शुक्रताल गंगा घाट पर जल पहुंचाने के लिए योजना पर फिर से काम होगा। इसके तहत हरिद्वार के भोगपुर से बाणगंगा के माध्यम से शुक्रताल घाट पर जल पहुंचाया जाएगा। इस योजना के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट शीघ्र ही जारी करा दिया जाएगा। मेयर मनोज गर्ग ने हरिद्वार में दीनदयाल पार्किंग से बैरांगी कैंप के एल प्वाइंट तक घाट के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम के साथ हुई बाचतीत के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गंगा की निर्मलता एवं स्वच्छता के लिए चल रही नमामि गंगा परियोजना से विस्तृत काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा में गिर रहे गंदे नाले, सीवर को रोकने को भी काम शीघ्र शुरू हो जाएगा। कहा कि गंगा को प्रदूषित करने वाले 1109 इंडस्ट्रीज हैं। इन पर शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed