फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या

Mon, 26 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम दीपक रावत ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के एएमए राजीव कुमार त्रिपाठी के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बिजलीघर रोशनाबाद में तैनात दीपक कुमार ने बताया कि वह बिजली दुर्घटना में घायल हो गया था। उसने विद्युत दुर्घटना के अंतर्गत मुआवजा दिलाने की अपील की। इस पर जिलाधिकारी ने अनुमन्य राशि दिलाने का आश्वासन दिया। तहसील भगवानुपर के ग्राम डाडापट्टी की नसरीन ने पुत्र के इलाज के लिए वित्तीय सहायता की अपील की, जिस पर दस हजार की राशि स्वीकृत की गई।
विज्ञापन

महिला पीआरडी समूह ने शिकायत की कि उन्हें पूरे वर्षभर काम न देकर मात्र साढ़े पांच महीने ही काम दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि उन्हें आगामी वर्ष में सालभर काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर के सीमली मोहल्ला के वेदपाल ने खेतों में जाने के लिए रास्ता रोके जाने की शिकायत की। लक्सर के ग्राम लादपुर कलां के जमशेद एवं रिजवान ने सोनाली नदी में चल रहे निर्माण की जद में आई उनकी भूमि के मुआवजे की मांग की।
हरिद्वार के ब्रह्मपुरी की महिलाओं ने रास्ते का अतिक्रमण हटाकर चौड़ा व पक्का बनाने की मांग की। ग्राम मिर्जापुर सादाब के मुनेश कुमार ने अपनी पुत्री पूजा देवी और आरती देवी को गौरा देवी कन्याधन योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि दिलाने की मांग की।

ग्राम प्रधान राजमोहिनी ने ग्राम चंद्रपुरी में चकबंदी कराने मांग की। ग्राम अकौढा खुर्द के अजब सिंह ने उनका चक चकबंदी में शामिल न करने की मांग की। ज्वालापुर के रामानंद इंस्टीट्यूट की बीफार्मा की छात्रा सोनम ने उनकी बीफार्मा प्रथम वर्ष और अंतिम वर्ष की मार्कशीट नहीं देने का मामला उठाया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्ज हुई शिकायतों का निस्तारण तेजी से किया जाए। कार्यक्रम में सीडीओ स्वाति एस भदौरिया, एडीएम भगवत किशोर मिश्रा, पीडी संजीव राय, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार गैरोला विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संगीता कनौजिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed