फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   government hides death figure

आपदाः मौत का आंकड़ा छिपा रही सरकार

Tue, 09 Jul 2013 10:42 AM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
government hides death figure

सपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद बड़थ्वाल ने प्रदेश सरकार पर आपदा में हुई मौत के आंकडे़ छिपाने का आरोप लगाया। कहा कि यदि सच बोला जा रहा है तो मुख्यमंत्री श्वेतपत्र जारी करें। महासचिव ने आपदा राहत के लिए केंद्र से 25000 करोड़ रुपये देने की मांग की।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन


सोमवार को स्थानीय होटल में बड़थ्वाल ने कहा कि आपदा में कितने लोगों की मौत हुई, कितने गांव बरबाद हुए और कितनी सड़कें तबाह हुईं! प्रदेश सरकार अभी तक यह मालूम ही नहीं कर पाई है। कांग्रेस के स्पीकर कुछ बताते हैं और मुख्यमंत्री कुछ और कहते हैं। अधिकारियों के पास मौजूद आंकडे़ कुछ और बयान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

असलियत सरकार छिपा रही है। पार्टी महासचिव ने बताया कि वह मुलायम सिंह से उत्तराखंड के कुछ गांवों को गोद लेने की गुजारिश करेंगे। प्रेसवार्ता में अजमल नवाज खान, कांजी चांद, अनिल जेतली, महितोष मैठानी, रामनरेश रादव, पूरण सिंह, नौशाद शेख और गुलजार मलिक शामिल रहे।

अजमल होंगे लोकसभा प्रत्याशी

पार्टी महासचिव ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में रहे जनरल शहनवाज खान के बेटे अजमल नवाज खान (बिल्लू) हरिद्वार से सपा के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। अजमल ने कहा कि सभी दलों के हरिद्वार प्रत्याशी बाहरी हैं। केवल वही ऐसे हैं जो स्थानीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed