{"_id":"570134e24f1c1b591ec8110a","slug":"fraud-with-air-force-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"IFS अफसर से लाखों की ठगी, एक गिरफ्तार और 14 फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IFS अफसर से लाखों की ठगी, एक गिरफ्तार और 14 फरार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व आईएफएस अफसर से बीमा पॉलिसी और बोनस दिलाने के नाम पर 37 लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने छह महीने बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
देहरादून पुलिस के अनुसार तीन महिलाओं समेत गिरोह के 14 सदस्य अब भी फरार हैं। पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपी के पास से स्कार्पियों समेत अन्य कई सामान बरामद हुए हैं। नोएडा से संचालित यह गिरोह लोगों को पॉलिसी कराने के नाम पर ठगता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डालनवाला कोतवाली के मोहिनी रोड निवासी पूर्व आईएफएस अधिकारी डीएस तोमर ने 28 सितंबर 2015 को 37 लाख रुपये ठगी की तहरीर दी थी। मामले में उन्होंने तीन महिलाओं समेत 14 लोगों पर आरोप लगाया था। तोमर ने बताया कि दो युवतियों के कहने पर उन्होंने बीमा पॉलिसी कराई थी।
विज्ञापन
इसकी हर महीने किस्त कंपनी के लोग ले जाते थे। ठगों ने किस्त और बोनस के नाम पर उनसे करीब 37 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस की लंबी जांच के बाद पिछले दिनों पता चला कि मोंटेज क्लब प्राइवेट लिमिटेड डी 31 फस्ट फ्लोर सेक्टर 7 नोएडा के मालिक शैलेश कुमार पांडे निवासी एफ 70 पुलिस स्टाफ क्वार्टर गीता कॉलोनी नई दिल्ली के बैंक खाते में 9.498 लाख रुपये जमा हुए थे।
पुलिस शनिवार को नोएडा स्थित कार्यालय पहुंची तो शैलेश वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके कार्यालय से कुछ सामान जब्त किया। रविवार को डालनवाला और एसओजी की टीम ने शैलेश कुमार को हरिद्वार चंडी चौक के पास से सफारी गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम में डालनवाला कोतवाली प्रभारी नत्थीलाल उनियाल, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश त्यागी, उप निरीक्षक अशोक राठौर, उपनिरीक्षक पुनीत, दनौषी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, मनवीर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
फरार आरोपी
पुलिस ने बताया कि अंजलि, पीके नागेंद्र, उत्कृष्ट सिन्हा, प्रिया जैन, कल्याण दास, सिमरन मल्होत्रा, राजीव श्रीवास्तव, दिनेश, एसके पाठक, मुकेश पटेल, अमित श्रीवास्तव, शरद कुमार, रवि मल्होत्रा, मुजाहिद खान फरार चल रहेे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।