{"_id":"f85e1e46b13652cc07216d20d68a56ec","slug":"fast-of-karwa-chauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार विशेष फलदायी होगा करवाचौथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार विशेष फलदायी होगा करवाचौथ
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 20 Oct 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार करवाचौथ का व्रत और पूजन बहुत विशेष है। ज्योतिषों के मुताबिक इस बार 70 साल बाद करवाचौथ पर ऐसा योग बन रहा है।
विज्ञापन
रोहिणी नक्षत्र और मंगल एक साथ
इस बार रोहिणी नक्षत्र और मंगल का योग एक साथ पड़ रहा है। ज्योतिष के मुताबिक यह योग करवाचौथ को और अधिक मंगलकारी बना रहा है। इससे पूजन का फल हजारों गुना अधिक होगा।
पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM
विज्ञापन
पति की लंबी आयु के लिए विवाहिताएं करवाचौथ का निर्जल व्रत रखती हैं। यह व्रत सूर्य उदय होने से पूर्व प्रारंभ होता और चंद्रमा के उदय होने के साथ संपन्न होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि करवाचौथ पर उदित होते चंद्रमा का पूजन एवं अर्घ्य देने का विधान है।
विज्ञापन
महत्व और बढ़ गया
करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग होना अपने आप में एक अद्भुत योग है। मंगलवार होने से इसका महत्व और बढ़ गया है। चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्यभामा योग बन रहा है।
पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'
यह योग चंदमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। पति के लिए व्रत रखने वाली सुहागिनों के लिए यह बेहद फलदायी होगा। ऐसा योग भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा के मिलन के समय भी बना था।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...