{"_id":"56e2fe7b4f1c1b181a8b456a","slug":"dehradun-people-openly-giving-their-opinions-on-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी पर खुलकर अपनी राय दे रहे दून के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी पर खुलकर अपनी राय दे रहे दून के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए वोट करते युवा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून का हर नागरिक स्मार्ट सिटी को लेकर खुलकर अपनी राय दे रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग माई गोव वेबसाइट पर अपने पसंदीदा विकल्प पर वोटिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम लोगों को जागरूक करने के साथ ही वोटिंग में सहयोग भी कर रही है। टीम ने शुक्रवार को गांधी पार्क, प्रेमनगर, बुद्धा पार्क और विद्या विहार क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने वोट डाले।
विज्ञापन
आज यहां जाएगी टीम:
अमर उजाला की टीम आज गांधी पार्क, प्रेमनगर बाजार और हरिद्वार रोड पर जोगीवाला तक लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही उन्हें वोटिंग में सहयोग भी करेगी। अमर उजाला कार्यालय के बाहर क्यिोस्क पर भी वोटिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी पर स्मार्ट राय:
स्मार्ट सिटी पर शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित होटल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्टॉक होल्डर्स का इनपुट लिया गया।
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि विशेषज्ञों के विचार जानने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के कर्नल राजेंद्र प्रसाद ने बायोडायजेस्टर्स नाम के हाई क्वालिटी पब्लिक सेनिटेशन प्रोग्राम के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में एमडीडीए सचिव पीसी दुमका समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।