{"_id":"56edc0834f1c1b1d658b50fb","slug":"cm-harish-rawat-met-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिल सीएम ने रखी अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिल सीएम ने रखी अपनी बात
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Mar 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
मुख्यमंत्री हरीश रावत रात सात बजे राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और 18 मार्च को विधानसभा में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि विपक्ष के आरोप बेबुनियाद है और बजट पास होने के बाद विपक्ष ने सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर माहौल खराब करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मुलाकात उस वक्त हुई जिससे पहले ही राज्यपाल बहुमत साबित करने का आदेश जारी कर चुके थे। वैसे भी मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने अकेले ही गए।
विज्ञापन
राज्यपाल के सामने रखी बात
राजभवन में हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्यपाल के समक्ष अपना पक्ष रखा और कहा कि बजट पारित होने पर किसी का उंगली उठाना ठीक नहीं है, स्पीकर बजट पारित होने पर अपनी मुहर लगा चुके थे।
विज्ञापन
इसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया और बाद में विपक्ष ने सत्तापक्ष के कुछ विधायकों के साथ मिलकर सदन की गरिमा का हनन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ मार्च से सदन सुचारु रूप से चल रहा था, लेकिन आखिरी दिन का विवाद सुनियोजित था।