{"_id":"5d39df9b8ebc3e6d1074876d","slug":"plantation-tanakpur-news-hld3503347184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर स्कूलों में लगाए गए पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती पर स्कूलों में लगाए गए पेड़
विज्ञापन
बनबसा जीजीआईसी में पौधा रोपण करती अध्यापिकाऐं और छात्राऐं।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर विद्यालयों में पौधे रोपे गए। राम रतन लाल भगवत सरन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे के नेतृत्व में चले अभियान में छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के फल, फूल, छायादार और औषधीय पौधे लगाए।
ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार के दिशा-निर्देश पर कॉलेज के इको क्लब से जुड़े छात्रों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। इको क्लब प्रभारी कै. एलडी तिवारी और एनएसएस प्रभारी एलएम भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में चले अभियान में छात्राओं ने शीशम, अशोक, हरेड़ा, बहेड़ा, आंवला, बेल, रीठा, गैंदा, गुलाब, नीम आदि के पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शशांक मिश्रा, एचसी पाठक, करम सिंह खाती, जीबी पपनै, सदानंद भट्ट, राजेश पांडेय, आरएस राजपूत ने सहयोग दिया।
बैथनी जीवन धारा में वन महोत्सव का आयोजन कर लोगों को पेड़ों के महत्व की जानकारी दे पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम दयानंद सरस्वती ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान की महिलाओं ने पर्यावरण पर नुक्कड़ नाटक भी पेश किए।
विज्ञापन
सोशल वर्क कॉडिनेटर सिस्टर प्रेसी ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एमडीएम स्कूल, पैरामाउंड स्कूल, सैलानीगोठ जीआईसी और सेंट फ्रांसिस के छात्र-छात्राओं समेत डेढ़ से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।
फोटो 25 टीएनपी 02 व 03 पी।
शहीद श्रीदेव सुमन की याद में किया पौधरोपण
बनबसा (चंपावत)। टिहरी रियासत के खिलाफ आमरण अनशन कर चौरासी दिनों बाद प्राण न्यौछावर कर शहीद हुए श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर जीजीआईसी में उन्हें श्रद्धांजली दी गई।
इस मौके पर स्कूल छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने स्कूल परिसर और आसपास पौधरोपण भी किया। प्रधानाचार्या गीता चंद के नेतृत्व में हुए पौधरोपण में छात्राओं और स्कूल परिवार ने फलदार, छायादार और सजावटी पौधों का रोपण किया। ब्यूरो
सिप्टी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने किया पौधरोपण
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी में श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सोमपाल के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने फलदार और फूलदार पौधों का रोपण किया।
प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं से वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ की अपील की। प्रवीण, अंकित, सचिन, कमल किशोर, दीपक, मोहित, अंकिता, नेहा, सुनीता आदि छात्र-छात्राओं ने कहा कि शुद्ध हवा, पानी के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर भुवन चंद्र जोशी, सामश्रवा आर्य, बदरूद्दीन अंसारी, मनोज कुमार, बृजमोहन, शेखर दत्त कापड़ी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
लोहाघाट, बाराकोट और पाटी में किया पौधरोपण
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने पौधरोपण किया। उन्होंने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। भागीरथी संस्थान में प्रबंधक रमेश भट्ट के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने संस्थान परिसर में फलदार, छायादार, पानी के पोषक, चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण किया।
देवेंद्र राय, प्रकाश कलौनी, मनीष भट्ट, इंद्रा बोहरा, ज्योति शर्मा, गरिमा फर्त्याल आदि ने रोपित पौधों की सुरक्षा और उनकी देखरेख का संकल्प लिया। नेपाल सीमा से लगे राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खीड़ी पोखरी में प्रधानाध्यापक जगदीश जोशी के दिशा निर्देशन में डॉ. सावित्री ढेक, ऋचा राय, हेमलता जोशी, दीप शिखा भट्ट, पूरन गिरी, शेख सलीम, बलदेव गिरी ने पौधरोपण किया। राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट में प्रधानाचार्य आर चंद्रा के नेतृत्व में पौध रोपण किया। ब्यूरो
श्रीदेव सुमन के रास्तों पर चलने का संकल्प लिया
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यूकेडी के संस्थापक सदस्य और राज्य आंदोलनकारी सम्मान एवं कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष केडी सुतेड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड निर्माण की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार संघर्ष करने की बात कही।
कहा कि राज्य बनने के 19 वर्षों बाद भी अलग राज्य की मांग करने वाले प्रमुख राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण का काम पूरा नहीं हो सका है। गिरधर सिंह अधिकारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में खीम सिंह पाटनी, मोहन उपाध्याय, चंद्रशेखर उपाध्याय, मोहन बगौली, खड़ग सिंह, मोहन सिंह फर्त्याल, होशियार सिंह मेहता, राजू गड़कोटी, हरीश शर्मा, खीम बिष्ट, प्रेम सिंह, हरिशंकर ओली, दीपक जोशी आदि थे।