फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hopes have risen that the Tanakpur depot will soon receive new buses.

Champawat News: टनकपुर डिपो को जल्द नई बसें मिलने की उम्मीद जगी

Thu, 03 Sep 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 03 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hopes have risen that the Tanakpur depot will soon receive new buses.
टनकपुर में निर्माणाधीन आईएसबीटी परिसर का जायजा लेते रोडवेज महाप्रबंधक प्रशासन अरविंद सिंह गब्र्
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं के प्रमुख टनकपुर डिपो को जल्द नई बसें मिलने की उम्मीद है। नई बसों को पहाड़ और मैदान के बंद रूटों पर संचालित किया जाएगा। रोडवेज के महाप्रबंधक प्रशासन अनिल सिंह गर्ब्याल ने कहा कि टनकपुर डिपो को प्राथमिकता के आधार पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

महाप्रबंधक प्रशासन ने बुधवार को देर तक टनकपुर डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मयोगी पोर्टल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। एआरएम सुरेश चंद्र पांडेय ने महाप्रबंधक को डिपो में 30 नई बसों की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसों की कमी के कारण पहाड़ में झूलाघाट, डीडीहाट, मनाली आदि रूटों पर बसों का संचालन ठप है। मैदान के कई शहरों के रूट भी बसों की कमी से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि नई बसें मिलने से बंद रूटों पर दोबारा बसों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि डिपो को प्राथमिकता के आधार पर बसें मिलने की उम्मीद है। इस वर्ष के अंत तक नई बसें मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महाप्रबंधक प्रशासन ने निर्माणाधीन आईएसबीटी परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम और एजेंसी वीकेजे के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रोडवेज के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed