फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एक स्कूल के लाइब्रेरी शिक्षक पर छात्रा से छेडछेड़ा का आरोप

एक स्कूल के लाइब्रेरी शिक्षक पर छात्रा से छेडछेड़ा का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
एक स्कूल के लाइब्रेरी शिक्षक पर छात्रा से छेडछेड़ा का आरोप

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के एक स्कूल के लाइबेरियन सह शिक्षक पर एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बुधवार को स्कूल पहुंचे छात्रा के परिजनों विद्यालय प्रशासन को पत्र देकर आरोपी सह शिक्षक का शीघ्र तबादला करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पीड़िता की साथी छात्राओं ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप जड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन और स्कूल के चेयर मैन आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बुधवार को परिजनों के साथ स्कूल में पहुंची छात्रा की मां ने स्कूल प्रशासन को शिकायती पत्र देकर बताया कि पिछले एक साल से लाइबेरियन सह शिक्षक उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। लेकिन छात्रा ने इस संबंध में किसी से कुछ नहीं कहा। मंगलवार को उसने अपनी मां को शिक्षक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री का कहना है कि पूर्व भी कई बार उक्त सह शिक्षक ने उसके साथ व अन्य छात्राओं के इस तरह की गलत हरकत की है।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल प्रशासन से आरोपी सह शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से उसे स्कूल से स्थानांतरित करने की मांग की। पीड़िता की मां ने बताया कि स्कूल के चेयर मैन ने संबंधित सह शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सूचना पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान दलबल के साथ विद्यालय में पहुंच गए। लेकिन पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित रिपोर्ट मिलने कार्रवाई करेगी पुलिस
बनबसा। थानाध्यक्ष जसवीर चौहान ने बताया कि इस मामले में फिलहाल पुलिस को किसी तरह की लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस आरोपी सह शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

पीड़िता की साथियों ने भी छेड़छाड़ करने की पुष्टि की
बनबसा। महिला एसआई राधिका भंडारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा की साथी छात्राओं ने भी आरोपी सह शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने की पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed